More
    HomeHindi Newsनारी हाथ में लेखनी ले ले तो वेद लिख दे, तलवार ले...

    नारी हाथ में लेखनी ले ले तो वेद लिख दे, तलवार ले ले तो मानचित्र बदल दे : धामी

    देहरादून में नारी शक्ति महोत्सव-2024 को संबोधित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि हमारी महिलाएं अपने हाथों में लेखनी ले लें तो वे वेद लिखने का काम करती हैं और यदि तलवार ले लें तो वे धरा के मानचित्र को बदलने का भी साहस रखती हैं। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां हमारी मातृशक्ति पुरुषों से कम हों। हर जगह हमारी महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है। सुदूर क्षेत्रों में भी महिलाओं ने कुटीर उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के माध्यम से खुद के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का काम किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments