More
    HomeHindi NewsDelhi News19 अप्रैल का इतिहास: भारत ने अंतरिक्ष युग में रखा था कदम.....

    19 अप्रैल का इतिहास: भारत ने अंतरिक्ष युग में रखा था कदम.. पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया

    अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज एक महाशक्ति है और दुनियाभर के उपग्रह भारत से छोड़े जाते हैं। इसरो ने कई तरह के कीर्तिमान स्थापित कर भारत का मान बढ़ाया है। भारत ने अंतरिक्ष में सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने की क्षमता हासिल कर कई बड़े कारनामों को अंजाम दिया। उपग्रह प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए भारत पर निर्भर बने हुए हैं। हम एक साथ 100 उपग्रह भी प्रक्षेपित कर चुके हैं। लेकिन एक समय था जब भारत ने रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया था। देश के अंतरिक्ष के इस सफर में 19 अप्रैल का खास महत्व है। 1975 में प्रक्षेपित यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।

    एक नई दिशा और प्रेरणा दी

    आर्यभट्ट का नाम महान भारतीय खगोलशास्त्री और गणितज्ञ के सम्मान में रखा गया था। इस उपग्रह का प्राथमिक उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान में अनुसंधान करना था, जिसमें खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडल का अध्ययन शामिल था। इस उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की लीग में शामिल कर दिया जिनके पास अंतरिक्ष में अपना उपग्रह भेजने की क्षमता थी। आर्यभट्ट के प्रक्षेपण ने न केवल भारत के वैज्ञानिक समुदाय को एक नई दिशा और प्रेरणा दी, बल्कि इसने देश के तकनीकी विकास और आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को भी मजबूती प्रदान की। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक मजबूत नींव साबित हुआ, जिसने भविष्य के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। इसकी नींव 1975 में आर्यभट्ट के सफल प्रक्षेपण के साथ ही पड़ गई थी।

    19 अप्रैल की अन्य प्रमुख घटनाएं

    • 1451 में बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
    • 1775 में अमेरिकी क्रांति की शुरुआत हुई।
    • 1882 में कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत हुई।
    • 1910 मेंहेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।
    • 1919 में अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
    • 1936 में फलस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
    • 1950 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
    • 1972 में बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
    • 1975 में भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ. यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
    • 2011 में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।
    • 2020 में कोरोना वायरस से दिल्ली में नवजात शिशु की मौत, देश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 17,000 के पार पहुंचा।
    • 2024 में ईरान ने अपने वायुसेना अड्डा, परमाणु स्थल के बचाव में इजराइली ड्रोन पर गोलाबारी की।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments