देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल को कई अहम घटनाएं हुईं, जिन्होंने जनमानस पर अपना प्रभाव डाला। इन्हीं में से एक हैं, देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले बड़े नामों में एक तात्या टोपे का। उन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी पूरे देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है। तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था। अंग्रेजों ने 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर तात्या टोपे को 18 अप्रैल 1859 को फांसी पर लटका दिया गया।
ताजमहल बनवाया था
मुगल शासक शाहजहां और मुमताज महल का निकाह 1612 में हुआ था। हालांकि, उनकी पहली मुलाकात 1607 में हुई थी, जब शाहजहां 15 वर्ष के थे और मुमताज महल (तब अर्जुमंद बानो बेगम के नाम से जानी जाती थीं) 14 वर्ष की थीं। दोनों एक-दूसरे को देखते ही पसंद करने लगे थे और उसी वर्ष उनका निकाह हो गया था। हालांकि ज्योतिषियों द्वारा शुभ मुहूर्त निकाले जाने के बाद उनका विवाह 10 मई या 7 जून 1612 को आगरा में संपन्न हुआ था। इसलिए, यह कहना सही है कि शाहजहां ने मुमताज से 1612 में निकाह किया, लेकिन उनकी प्रेम कहानी और सगाई उससे पहले ही शुरू हो गई थी। जब मुमताज की मृत्यु हुई तो शाहजहां ने आगरा में ताज महल बनवाया था, जो कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
ये भी हैं अन्य घटनाएं
- 1506 में पोप जूलियस द्वितीय ने वेटिकन में सेंट पीटर्स बैसिलिका की आधारशिला रखी।
- 1859 में देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
- 1902 में अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
- 1917 में महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
- 1948 में हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।
- 1950 में विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
- 1955 में जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
- 1968 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1971 में भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
- 1978 में आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।
- 1980 में जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
- 1991 में केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
- 1992 में रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
- 1994 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
- 1996 में काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
- 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
- 2001 में भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
- 2008 में पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।