HomeHindi NewsCrime5 साल के बच्चे से लगवाया सिगरेट का कश.. डाक्टर पर मामला...

5 साल के बच्चे से लगवाया सिगरेट का कश.. डाक्टर पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के जालौन एक 4 साल के बच्चे को सिगरेट के कश लगवाने वाले डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र द्वारा 5 वर्ष के बच्चे को सिगरेट पिलाए और सिखाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वायरल वीडियो और तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हैरान कर देेनेे वाला मामला

उत्तर प्रदेश के जालौन से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया, यहां जिले में सीएचसी में तैनात डॉक्टर सुरेश चंद्रा का 5 साल के बच्चे को मुंह में सिगरेट लगाकर उसे लाइटर से जलाते हुए कश मारने को कहते वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो करीब 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उन्हें पद से हटाकर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। डा. सुरेश चंद्रा चार साल से कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। बताया जाता है कि बच्चे का जुकाम ठीक करने के लिए उन्होंने यह नायाब तरीका निकाला और बच्चे के हाथ में सिगरेट देकर उसे पिलाना सिखाने लगे। वह बच्चे को धुआं अपने शरीर के अंदर लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है। उन्हें आठ दिन पहले सीएमओ ने जिला टीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया था, लेकिन उन्होंने यहां कार्यभार नहीं संभाला। एसीएमओ डा. आनंद प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान यह वीडियो सही होने की जानकारी मिली है। उनकी अस्पताल में सिगरेट पीने को लेकर भी शिकायत हुई थी जिस पर सीएमओ ने डाक्टर को चेतावनी दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments