HomeHindi NewsEntertainmentजाट की सिकंदर से कई गुना ज्यादा कमाई.. फिर भी गदर 2...

जाट की सिकंदर से कई गुना ज्यादा कमाई.. फिर भी गदर 2 जैसी नहीं बन पाई

सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है, लेकिन जाट, गदर 2 जैसी नहीं सुपर-डुपर हिट नहीं बन पाई है। जाट ने रिलीज के 8 दिनों के बाद 60 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं सलमान खान की सिकंदर की हालत भी खराब है और अब फिल्म लाखों की कमाई में सिमटने लगी है। जाट ने गुरुवार को भारत में लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी एक दिन की सबसे ज़्यादा कमाई 14 करोड़ रुपये रही, जो इसके पहले रविवार को हुई थी। वहीं सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म से रिकॉर्ड तोडऩे की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो न सका। यह बीते सालों में किसी भी एक्टर के लिए सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। ईद के बावजूद, यह बहुत अधिक कमाई करने में विफल रही और अब यह कुछ सिनेमाघरों में बंद होने की ओर बढ़ रही है।

दर्शकों को पसंद नहीं आई कहानी

जाट एक रहस्यमयी आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया है। आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में राणातुंगा का अत्याचार होता है। फि़ल्म में रणदीप हुड्डा, रेगेना कैसांद्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जऱीना वहाब, पी रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज भी हैं। इसे फैंस से कुछ ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया है। ऐसे में इसकी कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई है।

सिकंदर की बमुश्किल 100 करोड़ की कमाई

सलमान खान की सिकंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही। अच्छी शुरुआत के बाद यह खराब रिव्यू और कई चीजों का शिकार हो गई। यह बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। यह बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी दौड़ खत्म करने जा रही है। 19वें दिन सिकंदर ने मात्र 15 लाख की कमाई की। भारत में इसकी कुल कमाई 109.9 करोड़ हो गई है। सलमान खान की फिल्म एक बड़ी फ्लॉप बनकर उभरेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments