HomeHindi NewsDelhi Newsमौसम में बदलाव : कहीं बारिश से राहत तो कहीं लू से...

मौसम में बदलाव : कहीं बारिश से राहत तो कहीं लू से आफत

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी और लू सता रही है तो कहीं पर बेमौसम बारिश हो रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 से 20 अप्रैल तक एक्टिव रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से की जिलों में 18 और 19 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। कहीं-कहीं पर बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट और साउथ के कुछ राज्यों में भी बारिश आसार हैं।
हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में लू की स्थिति बन सकती है। बिहार समेत कुछ अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments