इतिहास के पन्नों में 15 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हुई हैं। 1955 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था। 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश चीफ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया था। सिख धर्म के महान संस्थापक, गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को पंजाब के राय भोई की तलवंडी नामक गांव में हुआ था। यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित है और इसे ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। उनके पिता, मेहता कालू, एक स्थानीय पटवारी थे और माता का नाम तृप्ता देवी था। बचपन से ही नानक देव जी का मन सांसारिक मोह-माया से विरक्त और आध्यात्मिक चिंतन में रमा रहता था। गुरु नानक देव जी ने तत्कालीन समाज में व्याप्त धार्मिक आडंबरों, जातिवाद और सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने एक ओंकार के सिद्धांत का प्रतिपादन किया, जिसका अर्थ है ईश्वर एक है। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे और सेवा के महत्व पर बल दिया। अपनी उदासियों (यात्राओं) के माध्यम से उन्होंने दूर-दूर तक लोगों को अपने विचारों से अवगत कराया और एक नए आध्यात्मिक मार्ग की नींव रखी, जो आगे चलकर सिख धर्म के रूप में विकसित हुआ। उनका जन्म सिख इतिहास और दर्शन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन
15 अप्रैल 1895 को ही बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया था। इससे देशवासियों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार हुआ और नया जोश और जज्बा जागा। भारत में 1980 में इसी तारीख को छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया। 1994 में इसी दिन भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।
15 अप्रैल की ये घटनाएं भी हैं महत्वपूर्ण
- 1658 में धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई के लिए भेजा था।
- 1689 में फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की तो 1976 में भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।
- 1980 में छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे।
- 1981 में पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोडऩा पड़ा।
- 1994 में भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।
- 2004 में फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।
- 2010 में भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।
- 2021 में ‘गगनयान’ मिशन में सहयोग के लिए भारत-फ्रांस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2023 में मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल।


