More
    HomeHindi Newsहैलीपैड पर धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए.. राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही

    हैलीपैड पर धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए.. राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही

    केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर पथनमथिट्टा जिले के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।

    दरअसल, यह हेलीपैड हाल ही में नए कंक्रीट से बनाया गया था, जो पूरी तरह से सूखा नहीं था। हेलीकॉप्टर के उतरते ही हैलीपैड का एक हिस्सा धंस गया और हेलीकॉप्टर के पहिए गड्ढे में फंस गए। अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।

    गनीमत रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। इस अचानक हुए हादसे के बाद, मौके पर तैनात पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने हेलीकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकालने के लिए उसे शारीरिक बल से धक्का दिया।

    यह घटना राष्ट्रपति की सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राष्ट्रपति मुर्मू अपनी चार दिवसीय केरल यात्रा के दौरान बुधवार को सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इस लापरवाही के बाद सुरक्षा और तैयारियों की जाँच के आदेश दिए जा सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments