HomeHindi NewsCrimeकनाडा में पंजाबी कलाकार फिर निशाने पर, तेजी कहलों पर गोलीबारी, रोहित...

कनाडा में पंजाबी कलाकार फिर निशाने पर, तेजी कहलों पर गोलीबारी, रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में एक बार फिर पंजाबी कलाकार को निशाना बनाए जाने की बड़ी घटना सामने आई है। इस बार पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की खबर है, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली है। रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इस हमले का दावा किया है। गैंग के मुताबिक, तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें पेट में गोली लगी है।

धमकी वाला वायरल पोस्ट:

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने पोस्ट में तेजी कहलों पर हमला करने का कारण बताया। उनका दावा है कि तेजी कहलों उनके गैंग के भाइयों की मुखबिरी करता था और उन पर हमला कराने की योजना बना रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस पोस्ट में गोदारा गैंग ने खुली चेतावनी जारी की है। गैंग ने साफ कहा है कि जो कोई भी इस ‘गद्दार’ (तेजी कहलों) की मदद करेगा, चाहे वह बिजनेसमैन, बिल्डर हो या हवाला व्यापारी, और अगर किसी ने उनके भाइयों की तरफ देखा या उन्हें आर्थिक मदद (Financial Support) दी, तो उनके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा। गैंग ने ऐसे मददगारों को अपना दुश्मन घोषित किया है। यह घटना कनाडा में सक्रिय भारतीय गैंगस्टरों के बढ़ते आतंक और पंजाबी कलाकारों को निशाना बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments