More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा 3 नए कानूनों के लिए तैयार.. डीजीपी ने कही यह बड़ी...

    हरियाणा 3 नए कानूनों के लिए तैयार.. डीजीपी ने कही यह बड़ी बात

    एक जुलाई से पूरे देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। इसके लिए पूरे देश में उत्सुकता है तो पुलिस महकमा भी तैयारियों में जुट गया है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने भी अपने अधीनस्थों को पूरी तैयारी करने के लिए कह दिया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए थाना स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने नए कानूनों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की बात कही।

    बदलाव और लाभ बताएं

    डीजीपी ने प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करते हुए कहा कि लोगों को तीन नए आपराधिक कानूनों से होने वाले बदलाव और इसके लाभ के बारे में आमजन को बताना जरूरी है। इसके साथ नए कानूनों के अनुरूप प्राप्त शिकायत के निराकरण की समयसीमा के बारे में बताएं। नए कानूनों के बारे में जितने अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचेगी, लोगों को उसका उतना ही फायदा होगा। भारत सरकार के आईगोट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हरियाणा के 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी नए कानूनों का प्रशिक्षण ले चुके हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments