चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, “हमारे प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य 50 लाख था, जिसमें लगभग 33-34 लाख लोगों ने सदस्यता ली है। आज मुझे सक्रिय सदस्य बनाया गया है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने विकास के नए आयाम को छुआ है। सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से हर गरीब के घर तक पहुंच बनाई है, और जनता का स्नेह भाजपा के साथ है।”


