HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ साऊदी बल्लेबाजी में बना सकते हैं यह अनोखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ साऊदी बल्लेबाजी में बना सकते हैं यह अनोखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यू की टीम के बीच 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यह टेस्ट मैच न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज टिम साऊदी का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस टेस्ट मैच के बाद टिम साऊदी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ऐसे में साऊदी एक बड़ा रिकॉर्ड हैमिल्टन में होने वाले टेस्ट मैच में बना सकते हैं। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड गेंदबाजी का नहीं बल्कि बल्लेबाजी का है।

बल्लेबाजी में यह बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं टिम साऊदी

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज साउदी अगर इस मैच में 5 छक्के जड़ लेते हैं तो 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। साउदी ने अब तक खेले गए 106 टेस्ट मैच की 154 पारियों में 95 छक्के जड़े हैं। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 2 छक्के जड़े थे, जबकि वेलिग्टन में एक भी नहीं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments