आईपीएल 2025 के मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के बल्लेबाजों ने 12 से 16 ओवर्स के बीच में मात्र 23 रन बनाए और यही उनकी हार का मुख्य कारण बना। इस दौरान हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और मिंज भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। सेट होकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ज्यादातर समय नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े रहे और इसका खामियाजा मुंबई को 36 रन से हारकर भुगतना पड़ा।
सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी खेली
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट पर 97 रन था। आखिरी 9 ओवर में जीत के लिए 100 रन चाहिए थे और क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 37 रन बनाकर सेट थे। तिलक वर्मा ने 33 गेंद पर 39 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने गलती कर दी और इसकी वजह से टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 12वें से 16वें ओवर के बीच सिर्फ 23 रन बनाए। इस दौरान तीन विकेट भी गिरे। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए। क्रीज पर रोबिन मिंज उतरे और वह स्ट्रगल करके 6 गेंद पर सिर्फ 3 ही बना सके। हार्दिक पंड्या आए और उनके बल्ले से रन ही नहीं निकल रहे थे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। मुंबई इंडियंस के हार की वजह सूर्यकुमार यादव को स्ट्राइक नहीं मिलना रहा। 12वें से 16वें ओवर के बीच उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 8 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए। हार्दिक ने 13 गेंद पर 9 रन जबकि तिलक वर्मा ने 3 गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। मिंज ने 6 गेंद पर 3 रन का योगदान दिया। तीनों ने 22 गेंद खेले और 12 रन बनाए। गुजरात ने 196 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 160 रन ही बना सकी।