HomeHindi Newsम्यांमार में भूकंप से बड़ी तबाही.. 1644 मौतें, और बढ़ सकती है...

म्यांमार में भूकंप से बड़ी तबाही.. 1644 मौतें, और बढ़ सकती है संख्या

म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,644 तक पहुंच गई है। इसका असर यह हुआ कि म्यांमार के बड़े क्षेत्र में अभी भी राहत पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। आशंका है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा सेना ने सरकारी टेलीविजन पर 1,644 मौतों की पुष्टि की है। इससे समझा जा सकता है कि भूकंप से म्यांमार में किस स्तर पर तबाही मची है। म्यांमार और थाईलैंड में अभी भी कई इलाकों में राहत का काम जारी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की संख्या 139 हो गई है।

मांडले शहर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित

म्यांमार में दो दिन के भीतर तीन भूकंप आए हैं। इनकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 7, 6 और 5 से ज्यादा रही है। म्यांमार का मांडले शहर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर की आबादी 17 लाख है। शहर में कई इमारतें खंडहर में बदल गई हैं। बड़ी तादाद में लोग भूकंप से प्रभावित हैं और बचाव कर्मियों की भी कमी है।

मांडले में 694 से ज्यादा लोगों की मौत हुई

सबसे नजदीकी शहर मांडले में 694 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राजधानी नेपीडॉ में 94 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। थाईलैंड में भूकंप के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। बैंकॉक में इमारत ढहने से 100 मजदूर लापता बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments