More
    HomeHindi NewsHaryanaगुरुग्राम मैराथन 2024 को दिखाई झंडी.. सीएम मनोहर लाल के साथ पहुंचे...

    गुरुग्राम मैराथन 2024 को दिखाई झंडी.. सीएम मनोहर लाल के साथ पहुंचे शिखर धवन

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम मैराथन 2024 को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज कई लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की है। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसमें भाग लिया है। 42 किलोमीटर भी दोड़ भी प्रतिभागियों ने लगाई। कुल 24 लोगों ने इसमें रिकॉर्ड कायम किए हैं। हमने उनको शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हर साल फरवरी के आख़िरी रविवार को गुरुग्राम मैराथन का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर मज़बूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करना है।

    फिटनेस बहुत जरूरी है

    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन उर्फ गब्बर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं यहां आया और इस कार्यक्रम में भाग लिया। मैं मुख्यमंत्री का धन्यावाद देता हूं। बहुत अच्छा लगा कि इतने लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इससे समाज एक अच्छा संदेश जाता है कि फिटनेस बहुत जरूरी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments