HomeHindi Newsभारत जोड़ो न्याय यात्रा में दिखे लोकदल-सपा के कार्यकर्ता.. 3 बजे अखिलेश-राहुल...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दिखे लोकदल-सपा के कार्यकर्ता.. 3 बजे अखिलेश-राहुल होंगे साथ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ के जमालपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। जमालपुर में लोकदल के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ता भी यात्रा में नजर आए। कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 3 बजे आगरा में समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी का संयुक्त जन संबोधन होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव देखने को मिला जहां योगी सरकार कांग्रेस और युवाओं के दबाव में आई और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जो पेपर लीक हुए उसे रद्द किया। पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश सर्वोपरि है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments