Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsअयोध्या में भीड़ प्रबंधन पर जुटी सरकार.. रातभर बनाईं व्यवस्थाएं तो दिखा...

अयोध्या में भीड़ प्रबंधन पर जुटी सरकार.. रातभर बनाईं व्यवस्थाएं तो दिखा असर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा है। इतनी भीड़ देखकर सरकारी तंत्र के हाथ-पांव भी फूल गए। तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला और प्रशासन ने रातभर व्यवस्थाएं बनाईं। अब अधिकारियों का दावा है कि सब कुछ नियंत्रण में है और किसी को कोई असुविधा नहीं हो रही है।
सुखद परिणाम मिले : प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश के डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, ये दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो। जो भी प्रबंध रातभर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था, उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को अपनी कतारों में लगा दिया जा रहा है और अनवरत दर्शन चल रहे हैं।
अब कोई असुविधा नहीं
राम मंदिर में प्रबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कल अयोध्या आए थे। इसके बाद अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और रणनीति बनाई गई कि मंदिर में कतारों की व्यवस्था कैसे बेहतर की जाए। इसके लिए व्यवस्था की गई है। अब कोई असुविधा नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि कल 4-4.5 लाख लोगों ने दर्शन किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments