More
    HomeHindi Newsग्लेन मैक्सवेल ने RCB को किया अनफॉलो, क्या खत्म हो गया मैक्सवेल...

    ग्लेन मैक्सवेल ने RCB को किया अनफॉलो, क्या खत्म हो गया मैक्सवेल का टीम के साथ सफर?

    आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल इस तरीके की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम से आरसीबी की टीम को अनफॉलो कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल जो कि काफी समय से आरसीबी की टीम के साथ थे लेकिन अब उन्होंने टीम को अनफॉलो कर दिया है।

    क्या पहले से आरसीबी की टीम को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे ग्लेन मैक्सवेल?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेकर इस तरीके की खबरें आ रही है कि उन्होंने आरसीबी की टीम को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। लेकिन अभी तक यह बात तय नहीं है कि मैक्सवेल पहले से आरसीबी की टीम को फॉलो करते थे या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरीके की बात चल रही है उसमें यही कहा जा सकता है कि मैक्सवेल पहले फॉलो करते थे लेकिन अब नहीं कर रहे हैं।

    आपको बता दें 30 जुलाई को बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी की एक मीटिंग होनी है जिसमें रिटेंशन कितने होंगे कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा कितने आरटीएम होंगे इन सब पर फैसला आना है

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments