HomeHindi NewsHaryanaमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा साबित हो रही वरदान.. अयोध्या धाम के दर्शन करने...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा साबित हो रही वरदान.. अयोध्या धाम के दर्शन करने जा रहे बुजुर्ग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लाखों बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को तीर्थों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत से अयोध्या धाम के लिए 47 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की बस को स्थानीय बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले उन्हें संबोधित कर रहे थे।

परिवारों में आ रही खुशहाली

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशम्बर सिंह ने भिवानी जिला के बवानीखेड़ा में पात्र व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड भेंट करने के बाद कहा कि सरकार अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इससे अंत्योदय परिवारों के घरों में खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पात्र लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है और जनकल्याणकारी योजनाओं को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा है। सरकार गरीब लोगों के जीवन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments