बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कई दिग्गज अभिनेता हैं। लेकिन जब बात शाहरुख़ खान की होती है तो उनके नाम के सामने बादशाह और किंग खुद ब खुद ही लग जाता है। शाहरुख़ खान की दीवानगी आज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के न जाने कितने मुल्को में है।
आज भी शाहरुख़ की कोई फिल्म पर्दे पर आती है तो लाखो फैंस उनके लिए दुआएं करते हैं। लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि शाहरुख खान की पत्नी कभी चाहती थी कि शाहरुख़ की हर फिल्म फ्लॉप हो जाये। इसका खुलासा खुद गौरी खान ने किया था। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा था ? आइये जानते हैं।
शाहरुख़ और गौरी को हुआ प्यार
बॉलीवुड के इस पावर कपल के प्यार की कहानी भी एकदम अनोखी है। काफी मशक्कत के बाद दोनों की शादी हुई थी। दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने साल 1991 में गौरी से शादी कर ली। शाहरुख खान ने जब गौरी से शादी की थी तब वह फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।
तब पुराने दिनों को याद करते हुए गौरी खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्मों को पलॉप होने देखना चाहती थीं। गौरी खान ने फेशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला को दिए इंटरव्यू में बताया था में उनके मुंबई आने से खुश नहीं थी।
गौरी खान ने खुद किया खुलासा
गौरी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि “असल में मेरे लिए ये सब काफी नया था। मुझे पता ही नहीं चला कब वह स्टार बन गए। यहां आना, फिल्में करने और बाकी सारी चीजे मेरे लिए एकदम नई और अलग थी। सच तो ये है कि में शुरू में चाहती थी शाहरुख की फिल्मे ना चलें और फ्लॉप हो जाएं। मुझे ऐसा लगता था कि अगर उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएंगी तो हम दिल्ली वापस लौट आएंगे। दरअसल, उस समय में सिर्फ 21 साल की थी और उस उम्र में आप चीजों को इतना सही से नहीं समझ पाते हैं।
शाहरुख़ की सफलता के पीछे हैं गौरी
गौरी भले ही तब शाहरुख़ की फिल्मे फ्लॉप होते देखना चाहती थी,लेकिन यह बात भी सच है कि शाहरुख़ की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी गौरी का ही माना जाता है। तभी तो बॉलीवुड की दुनिया में यह स्टार कपल सबसे अलग और मशहूर है।