HomeHindi NewsEntertainmentविवेक अग्निहोत्री ने की सीएम मनोहर लाल की तारीफ.. याद दिलाया मोदी...

विवेक अग्निहोत्री ने की सीएम मनोहर लाल की तारीफ.. याद दिलाया मोदी से जुड़ा ये वाकया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री तो आपको याद ही होंगे। विवेक वही हैं, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म बनाई थी, जो कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। बहरहाल विवेक की दोस्ती राजनेताओं से भी है। तभी तो उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्हें पीएम मोदी से जुड़ा एक वाकया भी याद दिलाया है। जवाब में सीएम ने भी ट्वीट कर कह दिया कि महत्वपूर्ण संस्मरण को याद कराने हेतु आपका आभार।
विवेक ने यह किया ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि क्या आप जानते हैं कि सीएम एमएल खट्टर बहुत तकनीक-प्रेमी व्यक्ति हैं? उन्होंने एक बार मुझे बताया था कि उन्हें कंप्यूटर से परिचय तब हुआ था, जब लोगों को कंप्यूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उस समय नरेंद्र मोदी ने एंबेसेडर कार की डिक्की से बड़े-बड़े बॉक्स निकाले, उसे इंस्टॉल किया और बताया कि यह एक कंप्यूटर है और इसके जरिए आप दुनिया में किसी को भी ईमेल भेज सकते हैं। इसके बाद वे इसके आदी हो गए। विवेक ने लिखा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने अपना घर ई-लाइब्रेरी के लिए दान कर दिया है। बहुत बहुत धन्यवाद खट्टर साहब।
चलती कार में सुना था परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कल भिवानी से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया। सीएम ने भी अपना टेबलेट निकाला और चलती कार में ही परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुना। सीएम मनोहर लाल इन दिनों लगातार प्रदेश के भ्रमण पर हैं और विकास कार्यों की गति तेज करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही वे देश-दुनिया से जुडऩे का मौका नहीं छोड़ते और टेबलेट या मोबाइल के माध्यम से हमेशा अपडेट रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments