More
    HomeHindi Newsपूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल.. संदेशखाली पर यह बोले

    पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल.. संदेशखाली पर यह बोले

    कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। गंगोपाध्याय के लोकसभा चुनाव लड़ऩे की अटकलें भी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में जिस तरह से स्वागत हुआ है वह अभिभूत करने वाला है। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लडऩा है। संदेशखाली की घटना बहुत ही बुरी है। राज्य के नेता वहां गए हैं और उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए और भाजपा संदेशखाली में उत्पीडि़त लोगों का मुद्दा उठा रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments