HomeHindi NewsHaryanaसीएम मनोहर लाल ने कहा-6500 गांवों में पहुंचा रहे खेल सुविधाएं, सिर्फ...

सीएम मनोहर लाल ने कहा-6500 गांवों में पहुंचा रहे खेल सुविधाएं, सिर्फ इतने बाकी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेश को 3600 करोड़ की परियोजनाओं और 600 करोड़ की योजना सहित कुल 4200 करोड़ की सौगात दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें हर गांव में बिजली और खेल से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। हम खेलों पर अधिक से अधिक जोर दे रहे हैं, यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस क्षेत्र से संबंधित सुविधाएं प्रत्येक गांव तक पहुंचें। 6500 गांवों में से केवल 300 गांव बचे हैं जहां खेल से संबंधित सुविधाओं का पहुंचाना बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments