Sunday, July 7, 2024
HomeEnglish Newsअयोध्या से सामने आई रामलला की पहली तस्वीर,गर्भगृह से आप भी करें...

अयोध्या से सामने आई रामलला की पहली तस्वीर,गर्भगृह से आप भी करें दर्शन

अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजित हो गए हैं।गुरुवार शाम वैदिक रीति अनुसार रामलला की प्रतिमा विराजित की गई है। हालाँकि अभी प्रतिमा की आँखों पर पट्टी बंधी हुई है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला आँखे खोलेंगे और 23 जनवरी से भक्त अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकेंगे। रामलला की यह प्रतिमा मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार की है जो 51 इंच की है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया।

वहीँ मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह प्रार्थना मंत्रोच्चार के बीच किया गया।दीक्षित ने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा यह किया गया था।

22 जनवरी को भव्य उद्घाटन समारोह

बता दें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह देश और दुनियाभर से 7000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। पूरे देश के केंद्रीय कर्मचारियों के आग्रह पर 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments