HomeHindi Newsइंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए करना...

इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए करना होगा यह काम, पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इंग्लैंड की टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब से इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल फार्मूला शुरू किया है उसके बाद से अगर इंग्लैंड के लिए कोई टेस्टिंग सीरीज है तो वो भारत का दौरा ही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड क्या अपनी बैजबॉल एप्रोच के साथ ही खेलता है या यहां पर कोई बदलाव करता है।

अब इसी बीच इंग्लैंड की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का फार्मूला बताया है। इंग्लैंड की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवेन फिन का मानना है कि अगर इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी है तो भारतीय दर्शकों को प्रभावित करना होगा।

फिन ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम को भारतीय दर्शकों को प्रभावित करना चाहिए और अपनी तरफ खींचना चाहिए। आईपीएल में इंग्लैंड की टीम के कई खिलाड़ी लोकप्रिय है। जिनमें जॉनी बेरेस्टो, रूट, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी है उन्हें भारतीय दर्शकों की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments