HomeHindi Newsकेरल के मंदिर में जमा कर रखे थे पटाखे.. विस्फोट में 150...

केरल के मंदिर में जमा कर रखे थे पटाखे.. विस्फोट में 150 घायल, 8 गंभीर

केरल के कासरगोड में कल रात नीलेश्वरम मंदिर में आतिशबाजी से हुई दुर्घटना में 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और 8 की हालत गंभीर है। केरल पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के अधिकारी कासरगोड में घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। यहां मंदिर में पटाखे इक_ा करके रखे गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

एक पटाखे गिरा और हो गया धमाका

कासरगोड में आतिशबाजी से हुई दुर्घटना पर एसपी डी. शिल्पा ने कहा कि पटाखे फोड़ते समय एक पटाखा उस कमरे पर गिरा जहां पटाखे रखे हुए थे। इसलिए विस्फोट वहीं हुआ है। लोग उस कमरे के बहुत करीब बैठे थे इसलिए कई लोग घायल हुए। इस मामले की और जांच करने की जरूरत है।

नहीं लिया था लाइसेंस

एसपी ने बताया कि मंदिर अधिकारियों ने कई बदलाव किए हैं, जिनके बारे में उन्होंने हमें नहीं बताया। सबसे पहले उन्होंने लाइसेंस नहीं लिया और उन्होंने हमें पटाखों के इस्तेमाल के बारे में नहीं बताया। उन्होंने किसी को नहीं बताया कि उस कमरे में पटाखे रखे गए हैं और उन्होंने लोगों को वहां बैठने की अनुमति दी है। मंदिर अधिकारियों की ओर से चूक हुई है। हम मामले की व्यापक जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments