More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली कूच करने पर अड़े किसान.. आज इन राज्यों से आगे बढ़ेंगे

    दिल्ली कूच करने पर अड़े किसान.. आज इन राज्यों से आगे बढ़ेंगे

    शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि आज 6 मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से कूच करेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों की सरकारों ने किसानों को रोकने के प्रबंध कर लिए हैं। इससे पहले भी कई बार किसान दिल्ली जाने की तैयारी कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments