More
    HomeHindi NewsHaryanaपंचकूला-करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस शुरू.. इतने दिन रहेगी मुफ्त सेवा

    पंचकूला-करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस शुरू.. इतने दिन रहेगी मुफ्त सेवा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहले 7 दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए पंचकूला और करनाल के लोगों को सिटी बस सेवा आरंभ होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह सुविधा पानीपत और यमुनानगर में आरम्भ की जा चुकी है।
    कस्बों में भी विस्तार किया जाएगा
    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। शहर के साथ लगते कस्बों में सिटी बस सेवा का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार सहित पांच शहरों में भी जल्द ही इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से प्रदूषण की समस्या से निजात पाया जा सकेगा। हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बस चलाने का प्रयास तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की नई-नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments