HomeHindi Newsदूसरी पारी में इंग्लैंड की खराब शुरुआत लंच तक को दिए 5...

दूसरी पारी में इंग्लैंड की खराब शुरुआत लंच तक को दिए 5 विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है आज पांचवें टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जा रही है और लंच तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। और इंग्लैंड की टीम अभी भी भारत के स्कोर से 156 रन पीछे है।

भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन अब तक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए फिलहाल क्रीज पर पूर्व कप्तान जो रूट बल्लेबाजी कर रहे हैं। अश्विन ने लंच से ठीक पहले कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया और पांचवी सफलता भारतीय टीम को दिलाई।

इंग्लैंड की टीम के लिए सर्वाधिक 39 रन अब तक जॉनी बेरेस्टो ने बनाए हैं। वहीं रूट 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments