HomeHindi Newsमप्र के वल्लभ भवन में लगी भीषण आग.. सीएम ने दिए जांच...

मप्र के वल्लभ भवन में लगी भीषण आग.. सीएम ने दिए जांच के आदेश

मप्र की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में भीषण आग लगी है। 3 मंजिलों में लगी आग को बुझाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी। जोन-2 डीएसपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी। जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है। दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है। अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments