More
    HomeHindi NewsDelhi Newsशीतलहर और कोहरे का डबल अटैक.. करवट लेगा मौसम, ऐसा रहेगा मिजाज

    शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक.. करवट लेगा मौसम, ऐसा रहेगा मिजाज

    मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होता है और माना जाता है कि तिल-तिल करके ठंड कम होती जाती है। लेकिन अभी फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जनवरी माह में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। खराब मौसम की वजह से रोजाना ट्रेन और फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं। जनवरी महीने में बारिश भी देखने को मिल सकती है। अभी की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छा रहा है। दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे और ठंडी को ठंड को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    ऐसा रहेगा देशभर का मौसम

    • दिल्ली-एनसीआर में सुबह से घना कोहरा और बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। 21 और 22 जनवरी को तेज बारिश भी हो सकती है।
    • उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे विजिबिलिटी कम है। आगरा में तो ताजमहल सुबह-सुबह कोहरे में गुम सा जाता है। यही हाल लखनऊ का है जिससे ट्रेन घंटों लेट चल रही हैं।
    • राजस्थान की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। 21-22 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।
    • जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है। यहां भी 20 से 22 जनवरी तक हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।
    • हिमाचल प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में है। कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments