HomeHindi NewsDelhi Newsइंडिया गठबंधन पर असमंजस बरकरार.. बेटा बोला-बंद करो, पिता का यह बयान

इंडिया गठबंधन पर असमंजस बरकरार.. बेटा बोला-बंद करो, पिता का यह बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला राजस्थान के अजमेर पहुंचे, जहां सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर उन्होंने शीश नवाया और चादर चढ़ाई। फारूक अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि गठबंधन है और यह गठबंधन सिर्फ चुनाव के लिए नहीं था। गठबंधन देश और उसके संविधान की रक्षा के लिए था। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में जो नफरत पैदा हुई, उसे खत्म करने के लिए यह गठबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। यह संविधान की रक्षा करेगा और इस देश को एकजुट रखने की कोशिश करेगा।

यह बोले थे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछले दिनों कहा था कि विपक्ष एकजुट नहीं है, इसलिए इंडिया ब्लॉक को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बदकिस्मती की बात है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई। नेतृत्व कौन करेगा? एजेंडा क्या होगा? गठबंधन कैसे आगे बढ़ेगा? इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उमर ने कहा कि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि हम एकजुट रहेंगे या नहीं। दिल्ली चुनाव के बाद गठबंधन की बैठक होनी चाहिए और स्थिति साफ करनी चाहिए। अगर यह सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था तो गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन अगर इसे विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी रखना है तो हमें मिलकर काम करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments