More
    HomeHindi NewsEntertainment'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, तोड़े 7 बड़ी फिल्मों के...

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, तोड़े 7 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के तीसरे दिन (पहले शनिवार) को फिल्म ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो बॉलीवुड और साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी नहीं कर पाई थीं। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को केवल हिंदी वर्जन में ₹105 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन कर फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

    3 दिन में 300 करोड़ पार

    रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने तीन दिनों के भीतर कुल ₹339.27 करोड़ की वैश्विक कमाई कर ली है। अगर केवल हिंदी भाषा की बात करें, तो फिल्म ने तीन दिनों में ₹113 करोड़ (नेट) का शानदार बिजनेस किया है।

    इन 7 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले शनिवार (तीसरे दिन) की कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की कई दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं:

    फिल्मतीसरे दिन (हिंदी) कलेक्शनतीसरे दिन (कुल नेट) कलेक्शन
    धुरंधर 2₹105 करोड़₹113 करोड़
    जवान₹82.46 करोड़₹92.94 करोड़
    पुष्पा 2₹88.20 करोड़₹142.59 करोड़
    धुरंधर (पार्ट 1)₹51.60 करोड़₹51.60 करोड़
    KGF चैप्टर 2₹42.90 करोड़₹81.90 करोड़
    बाहुबली 2₹46.50 करोड़₹93.00 करोड़
    RRR₹31.50 करोड़₹102.30 करोड़
    दंगल₹33.93 करोड़₹42.41 करोड़

    दोगुनी रफ्तार से कमाई कर रही

    शाहरुख खान की ‘जवान’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों ने भी अपने पहले शनिवार को हिंदी बेल्ट में वह आंकड़ा नहीं छुआ, जो ‘धुरंधर 2’ ने हासिल किया है। यह फिल्म अपने पहले पार्ट (धुरंधर) के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से कमाई कर रही है।

    आगे और बरसेगा पैसा

    फिल्म के लिए आने वाला समय और भी शानदार रहने वाला है। आज 22 मार्च (रविवार) की छुट्टी होने के कारण फिल्म की कमाई में एक और बड़ा उछाल आना तय है। 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिलेगा। अगले दो हफ्तों तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे ‘धुरंधर 2’ के पास रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने का खुला मैदान है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments