More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsविकास कार्य होंगे सांय-सांय.. जनता से बोले मुख्यमंत्री साय

    विकास कार्य होंगे सांय-सांय.. जनता से बोले मुख्यमंत्री साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहजिला जशपुर पहुंचे और दुलदुला विकासखंड में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं, वे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है। लोकसभा में आपने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीटों में जीत मिली। सीएम ने कहा कि अभी 7 महीने ही सरकार हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिया है। रामलला दर्शन योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा।

    सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुलदुला में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल के भवन और दुर्गा पंडाल के लिए 10 लाख रुपए की मंजूरी की घोषणा भी की। सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, शारदा धाम के लिए जमीन, एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है।

    पूरे भारत में हमारी सरकार बनी : सांसद

    रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत में हमारी सरकार बनी है। खुशी की बात है आप सभी के स्वागत अभिनंदन का मौका मिला है। आप सभी की मेहनत और परिश्रम से हम आगे के सभी चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments