HomeHindi Newsकर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक भारी मात्रा में मलवा आने से मार्ग...

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक भारी मात्रा में मलवा आने से मार्ग 4 घंटों से अधिक समय तक रहा अवरूद्ध

सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे अचानक कर्णप्रयाग -ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से कर्णप्रयाग की ओर पेट्रोल पंप से आगे सीम गांव के नीचे अचानक भूस्खलन होने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। बीआरओ ने जेसीबी मशीन के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1.30 बजे बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। जिससे चार घंटों तक फंसे सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली। चार घंटों तक मार्ग अवरूद्ध होने के दौरान यात्री काफी परेशान होने लगे यात्रियों के परेशान होने की जानकारी मिलते ही थराली तहसील कार्यालय थराली से तहसीलदार गिरीश तिवारी, राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गौरोला, राजस्व उप निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम मार्ग बंद के स्थान पर पहुंची तथा यात्रियों को बिस्किट, ड्राई-फ्रूट्स, पानी का वितरण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments