More
    HomeHindi Newsसनराइजर्स को अपने घर में दी मात.. मुंबई इंडियंस ने 11 गेंद...

    सनराइजर्स को अपने घर में दी मात.. मुंबई इंडियंस ने 11 गेंद रहते दर्ज की जीत

    आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 विकेट चटकाने के साथ-साथ 26 गेंदों पर 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर 5 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई ने 11 गेंद रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    खुश नहीं दिखे कमिंस

    सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस विकेट से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि यह सबसे आसान विकेट नहीं था। कुछ रन कम थे। हम बल्ले से कुछ और रन बनाना चाहते थे। आप यहां आते हैं तो उम्मीद करते हैं कि यह सपाट और तेज होगी लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने हमारे कई हिटिंग क्षेत्रों को ब्लॉक कर दिया। मुझे लगा कि हमने अपने सभी बेस कवर कर लिए हैं। 160 के साथ आपको लगता है कि थोड़े कम हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल चाहर को चुना था। पैट कमिंस ने कहा कि हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा कि हमें विकेट की जरूरत है। हमारे पास डेथ बॉलिंग के लिए बहुत कुछ था। हम जानते थे कि इम्पैक्ट प्लेयर 1-2 ओवर गेंदबाजी करेगा, इसलिए हमने राहुल को चुना।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments