Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsचौधरी चरण सिंह पर राज्यसभा में बहस.. सभापति भी बीच में कूदे

चौधरी चरण सिंह पर राज्यसभा में बहस.. सभापति भी बीच में कूदे

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण को भारत रत्न दिए जाने पर आज राज्यसभा में तीखी बहस हुई। जयंत चौधरी और एनडीए ने इस फैसले का स्वागत किया तो सभापति भी विपक्ष पर उखड़ गए। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि जो आज सरकार है इनकी कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह की विचारों की झलक है। एक जमीनी सरकार ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है। एनडीए में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने कल भी बोला था कि जब भारत रत्न दिया गया है तो मेरी भावनाएं अपने आप जुड़ गई हैं। आगे हमारी रणनीति क्या है? कैसे हम चुनाव लड़ेंगे? इनका जवाब समय पर दिया जाएगा।
शिवपाल के बयान पर राजभर का तंज
आरएलडी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि जो छोटे-छोटे दल भाजपा में गए उनका हाल देख लीजिए। वे कहीं के नहीं रहे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी कहां सम्मान देती है। सपा से क्यों जयंत चौधरी जा रहे हैं? समाजवादी पार्टी से बसपा का 2 बार गठबंधन क्यों टूटा? कांग्रेस से दूसरी बार गठबंधन टूटने के कगार पर है। अगर आप दूसरी ओर इशारा कर रहे हैं तो 4 उंगलियां आपकी तरफ भी है।
धनखड़ भी भडक़े
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था। आज के दिन आप देश के हर किसान को आहत कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया। कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि उनके सरनेम में गांधी नहीं था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments