HomeHindi Newsअगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में नए तेज गेंदबाज...

अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में नए तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके अगले तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।जिसमें भारतीय टीम के लिए विराट कोहली उपलब्ध नहीं है तो वही सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। लेकिन इस टीम में एक नए तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए खेल चुका है।

आकाशदीप को पहली बार मिला भारत की टीम में मौका

आपको बता दें आकाशदीप आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हैं और उन्होंने बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया है। लेकिन आकाशदीप का चयन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ किए गए उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम भारतीय टीम में चयन के साथ मिल गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments