कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश यात्रा से रोके जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्हें 23 नवंबर की रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। उनके वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने मामले को 26 नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया है।