HomeHindi NewsDC ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंत को कर दिया...

DC ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंत को कर दिया रिलीज

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल की टीम ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम नहीं है क्योंकि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल की टीम ने रिलीज कर दिया है और अपने पहले रिटेंशन में अक्षर पटेल को वरीयता दी है। अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये देकर दिल्ली कैपिटल की टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वहीं दूसरे नंबर पर उन्होंने कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ में रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल की टीम ने तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्ट्रुब्स को 10 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम के साथ बरकरार रखा है। तो वहीं चौथे नंबर पर अभिषेक पोरेल को 4 करोड रुपए देकर दिल्ली कैपिटल ने रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल की रिटेंशन लिस्ट

अक्षर पटेल : 16.5 करोड़

कुलदीप यादव : 13.25 करोड़

ट्रिस्टन स्ट्रुब्स : 10 करोड़

अभिषेक पोरेल : 4 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments