HomeHindi NewsCSK ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, धोनी को मिली इतनी...

CSK ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, धोनी को मिली इतनी रकम

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 5 रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। जिसमें पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऋतुराज गायकवाड को 18 करोड रुपए देकर रिटेन किया है। तो वहीं दूसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा का नाम है उनको भी 18 करोड रुपए देकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिटेन किया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी 13 करोड़ में रिटेन हुए हैं।

वहीं अगर ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की बात करें तो शिवम दुबे को 12 करोड रुपए देकर रिटेन किया गया है। और पांचवें रिटेंशन में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जिन्हें चार करोड रुपए की राशि देकर रिटेन किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बहुत सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उसमें रचिन रविंद्र, डेविन कॉन्वे जैसे भी नाम है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश रहेगी कि आईपीएल ऑक्शन में बेहतर से बेहतर खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करे।

चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट

ऋतुराज गायकवाड़ : 18 करोड़

रविन्द्र जडेजा : 18 करोड़

मथीशा पथिराना : 13 करोड़

शिवम दुबे : 12 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी : 4 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments