More
    HomeHindi Newsक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की इस दिन शादी.. सगाई...

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की इस दिन शादी.. सगाई की तारीख भी तय

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की नव-निर्वाचित सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई और शादी की तारीखें तय हो गई हैं, जिससे क्रिकेट और राजनीति गलियारों में खुशी का माहौल है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में होगी। इसके बाद दोनों 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे लेंगे। इस भव्य समारोह में राजनीति, क्रिकेट और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

    दोनों परिवारों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया

    रिंकू सिंह के परिवार और प्रिया सरोज के परिवार के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी। प्रिया के पिता और समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। बताया जा रहा है कि रिंकू और प्रिया की मुलाकात एक साझा दोस्त के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। रिंकू सिंह, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। वहीं, प्रिया सरोज ने हाल ही में जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर जीत हासिल कर सबसे युवा सांसदों में से एक का खिताब अपने नाम किया है। इस शादी से दोनों परिवारों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्साह है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments