More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में कांग्रेस के हौसले बुलंद.. दीपेंद्र और शैलजा ने जता दिए...

    हरियाणा में कांग्रेस के हौसले बुलंद.. दीपेंद्र और शैलजा ने जता दिए इरादे

    हरियाणा के चुनावी नतीजों ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। भाजपा-कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीती हैं। भाजपा को यहां 5 सीटों का नुकसान हुआ है। ऐसे में कांग्रेस जोश में है। उसका कहना है कि कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में वह बड़ा करिश्मा करने वाली है।

    सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत

    रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन को मिलने वाले वोट प्रतिशत में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हरियाणा में मिला है। हरियाणा में हमें 47.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। हरियाणा के 46 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिली है जिससे साफ होता है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे।

    और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे

    सिरसा लोकसभा क्षेत्र से विजयी कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा कि हमें लगता है कि हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हम इसपर विचार करेंगे और पूरी कोशिश रहेगी कि ऐसी रणनीति बनाएं जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिले।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments