More
    HomeHindi Newsयूपी में सिर्फ 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस,लोकसभा चुनाव के लिए सपा...

    यूपी में सिर्फ 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस,लोकसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन

    उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और सूबे के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है।80 में से सिर्फ 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी जबकि 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मैदान पर होंगे। हालाँकि अमेठी और रायबरेली जैसी सीटों को कांग्रेस के खाते में दिया गया है।

    कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर भारतीय गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

    कांग्रेस के खाते में गई सीट

    कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments