दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और भाजपा यहां बड़ी बढ़त की ओर देख रही है तो आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस 0 पर सिमटती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा सेटबैक माना जा रहा है। यह लगातार तीसरी बार है जब कांग्रेस शून्य के आंकड़े से आगे बढ़ते हुए नहीं दिख रही है। ऐसे में अब यूजर भी कमेंट्स करने लगे हैं। एक यूजर ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का वीडियो जारी कर कहां है कि कांग्रेस वाले आर्यभट्ट को बहुत मानते हैं और इसीलिए हमेशा शून्य लाते हैं। गौरतलब है कि महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने ही शून्य की खोज की थी।
कांग्रेस की हार की हैट्रिक
1998 में कांग्रेस ने दिल्ली में शानदार जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाई थी। इसके बाद से लगातार तीन चुनाव तक कांग्रेस यहां जीती रही और जीत की हैट्रिक भी बनाई। 2013 में कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से 12 सालों से लगातार आम आदमी पार्टी यहां से जीतते आ रही है। 2015 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य सीट ही मिली है। इस तरह से यह कांग्रेस की शर्मनाक हार की हैट्रिक मानी जा रही है। ऐसे में लोग भी मजे लेने से नहीं चूक रहे। कुछ यूजर्स इसे राहुल गांधी का शानदार इलेक्शन कैंपेन मान रहे हैं तो कुछ कांग्रेसी नेताओं के बाद बड़बोलेपन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बहरहाल आप भी देखिए यह वीडियो कि किस तरह सुप्रिया श्रीनेत वेरी गुड करते हुए शाबाशी दे रही हैं। हालांकि यह वीडियो अभी का नहीं है। यह पहले हुए किसी कार्यक्रम का है, जिसमें सुप्रिया श्रीनेत कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते दिख रही हैं। संभवत: यह वीडियो लोकसभा चुनाव में 99 सीटें मिलने के बाद का हो।