More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभूपेश बघेल के सामने छलका कांग्रेस नेता का दर्द.. सीएम साय ने...

    भूपेश बघेल के सामने छलका कांग्रेस नेता का दर्द.. सीएम साय ने कसा यह तंज

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा का टिकट दिया है। जब वे अपना चुनाव प्रचार करने के लिए खुटेरी गांव पहुंच तो उन्हें अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। मंच से स्थानीय नेताओं का भाषण चल रहा था। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्याक्ष सुरेंद्र दाऊ को भी बोलने के मौका मिला। माइक संभालते ही सुरेंद्र दाऊ ने भाजपा पर हमला बोलने की जगह पर कांग्रेस की ही बखिया उधेडऩी शुरू कर दी। भूपेश बघेल के सामने ही दाऊ ने पार्टी आलाकमान और स्थानीय नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 5 साल में हमारी नहीं सुनी गई, कोई काम नहीं हुआ। अगर हुआ हो तो मंच पर नेता बैठे हैं, वे बता दें। इस दौरान बघेल चुपचाप मंच पर बैठकर यह कटाक्ष सुनते रहे। अब बीजेपी ने भी इस पर तंज कसा है।
    दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे
    सीएम विष्णु देव साय ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है। जबकि उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं कि 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताडि़त किया गया। सीएम साय ने लिखाकि छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। सीएम ने कहा कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे? पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 9 जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। अब भाजपा ने सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments