More
    HomeHindi NewsDelhi Newsआप की हार से कांग्रेस नेता खुश.. अब नजर आ रही ये...

    आप की हार से कांग्रेस नेता खुश.. अब नजर आ रही ये उम्मीद

    आम आदमी पार्टी की हार से कांग्रेस को अपने लिए उम्मीदें नजर आ रही हैं। कल कांग्रेस की बड़ी नेता सुप्रिया सुले का बयान आया था जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस एक पॉलिटिकल पार्टी, न कि एनजीओ। हम चैरिटी करने के लिए यहां नहीं आए हैं। अब कांग्रेस नेताओं ने खुलकर कहना शुरू कर दिया है कि अब आप काखेल खत्म हो चुका है और बीजेपी का विकल्प कांग्रेस ही बनेगी।

    वोट बैंक को मजबूत बनाएंगे : शैलजा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में था। विधानसभा में स्थिति अलग हुई। हम दिल्ली में अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमीन पर काम करके हम अपनी पार्टी के वोट बैंक को मजबूत बनाएंगे। आने वाले समय में भाजपा का विकल्प कांग्रेस ही होगी।

    सबसे बड़ा नुकसान आप का हुआ

    कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दिल्ली में सरकार भाजपा की बनी है लेकिन सबसे बड़ा नुकसान आप का हुआ है। दिल्ली में भाजपा की विचारधारा और तौर-तरीकों की कोई जगह नहीं है। आप हालात बदलिए, यमुना के दूषित पानी को साफ करिए। यह दिल्ली है इसने अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बख्शा और यह आपको भी नहीं बख्शेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments