HomeHindi Newsजडेजा की शानदार गेंदबाजी के बावजूद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पार...

जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बावजूद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पार किया 300 का आंकड़ा

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए हैं और 305 रनों की चुनौती भारतीय टीम के सामने रखी है। इंग्लैंड की टीम की ओर से जो रुट ने 72 गेंद में 69 रनों की पारी खेली।

डकेट ने भी खेली शानदार पारी

इंग्लैंड की टीम की ओर से इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 56 गेंद में 65 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके शामिल रहे। फिल सॉल्ट ने 29 गेंद में 26,हैरी ब्रुक ने 52 गेंद में 31, कप्तान बटलर ने 35 गेंद में 34 लियम लिविंगस्टन ने 45 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 54 रन देकर एक सफलता हासिल की। हर्षित राणा ने 9 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन देकर एक सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments