Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsकांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है.. खरगे बोले-भाजपा बदल देगी...

कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है.. खरगे बोले-भाजपा बदल देगी संविधान

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस का इतिहास याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हमने देश को बहुत कुछ दिया है। महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, जवाहर लाल नेहरु ने लोकतंत्र की बुनियाद डाली, डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखा। वहीं भाजपा इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम ये नहीं कहते कि हमारे पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं। पहली बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो हम संविधान में बदलाव लाएंगे। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं। ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है। इस पर पीएम मोदी क्यों नहीं बोलते?

मोदी की विदाई हो गई है तय

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की नई सरकार बनाने जा रही है। 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, क्योंकि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments