More
    HomeHindi Newsमहाकुंभ आएं और अपने पाप धोएं.. अखिलेश को ब्रजेश पाठक का जवाब

    महाकुंभ आएं और अपने पाप धोएं.. अखिलेश को ब्रजेश पाठक का जवाब

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में निमंत्रण दिए जाने पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि कुंभ में लोगों को निमंत्रण नहीं दिया जाता बल्कि लोग अपने आप आस्था से आते हैं। जो करोड़ों श्रद्धालु आएंगे, क्या उन्हें निमंत्रण दिया है? अखिलेश ने कहा कि ये सरकार अलग है। इस पर अब बीजेपी का भी जवाब आ गया है। उसने अखिलेश को महाकुंभ आकर पाप धोने का उलाहना दिया है।

    उत्तर प्रदेश राज्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को मैं बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश राज्य की आधारभूत संरचना विश्व स्तर पर बनकर तैयार हो रही है। आधारभूत संरचना के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य तेजी के साथ राष्ट्र के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ में पूरी दुनिया में मौजूद सनातन धर्म को मानने वाले लोगों का हृदय से स्वागत करता हूं। आप भी महाकुंभ आएं, पुण्य प्राप्त करें और अपने पापों को धोएं।

    अपना शासन काल भी याद आता होगा

    ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में आपको अपना शासनकाल भी याद आता होगा। उत्तर प्रदेश की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को माफ नहीं करेगी। आप समय-समय पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप खुद ही सोचिए कि जब आप हारते हैं तो ईवीएम खराब है और जीतते हैं तो ईवीएम ठीक है?

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments